जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

Jun 15, 2025 - 12:06
 0  1
जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

जॉन-अब्राहम-और-एड-शीरन-ने-खेला-फुटबॉल-मैच,-बोले&कुछ-लड़कों-से-हाई-फाइव-किया…जॉन-अब्राहम-और-एड-शीरन-ने-खेला-फुटबॉल-मैच,-बोले&कुछ-लड़कों-से-हाई-फाइव-किया…

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए हैं। उन्होंने हाल हीं में शिलांग में परफॉर्म किया। जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया। इसके अलावा शिलांग में उन्हें बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ देखा गया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एड शीरन ने जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल मैच खेला। जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं। तस्वीरों में जॉन और प्रिया ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। 

 

वहीं, एड शीरन को नीले रंग की टी-शर्ट में देखा गया। एक तस्वीर में तीनों साथ पोज देते भी नजर आए। एड शीरन ने अपने इंडिया टूर के एक्सपीरियंस को एक पोस्ट के जरिए शेयर किया। एड शीरन ने लिखा, ‘कुछ लड़कों से हाई फाइव किया, जो हमारे पीछे आ रहे थे, वो काफी कूल थे। दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे हुए नजर आए थे। इसके बारे में उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंह उन्हें अपने घर लेकर गए। जहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उसमें उन्हें मजा आया। एक फोटो उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ भी शेयर की। इसमें दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। 

 

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जॉन अब्राहम अब आईपीएसविच टाउन फुटबॉल टीम के फैन बन गए हैं। एड शीरन अपने टूर की समाप्ति 15 फरवरी को दिल्ली में कॉन्सर्ट के साथ करेंगे। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0