TATA की सबसे बड़ी सर्विस कंपनी ने भोपाल से हटने का किया ऐलान, कंपनी की साख पर उठे सवाल
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भोपाल ऑफिस बंद करने का फैसला किया है। कर्मचारियों को ट्रांसफर या इस्तीफे का विकल्प दिया गया है। मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठा पर भी उठे सवाल।
TCS ने भोपाल ऑफिस बंद करने का फैसला किया, कर्मचारियों को ट्रांसफर या इस्तीफे का विकल्प
भोपाल।
टाटा समूह की प्रमुख तकनीकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भोपाल से अपने संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है। TCS अब तक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं का संचालन करती थी, लेकिन अब बोर्ड ने यह ठेका किसी अन्य कंपनी को सौंप दिया है।
TCS ने कर्मचारियों को दो विकल्प दिए हैं — या तो वे ट्रांसफर लेकर किसी अन्य शहर की शाखा में कार्य करें या फिर इस्तीफा दे दें। कई कर्मचारियों ने पारिवारिक कारणों से ट्रांसफर को असंभव बताया है। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई चल रही है और परिवार भोपाल में बसा हुआ है, ऐसे में स्थानांतरण संभव नहीं है।
TCS के भोपाल से हटने का असर स्थानीय व्यवसायों पर भी पड़ेगा, जिन्हें कंपनी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिलता था।
विशेषज्ञों का मानना है कि TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का राज्य छोड़ना, मध्य प्रदेश सरकार की छवि पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब तक यह उम्मीद थी कि ऑनलाइन परीक्षा आयोजन में विफल रहने के बाद सरकार पुनः TCS को जिम्मेदारी सौंपेगी, लेकिन अब जो नई कंपनियां यह कार्य कर रही हैं, उन पर भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0