अंतरराष्ट्रीय सम्मान: तेजकुलपाल सिंह पाली को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने दी ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की उपाधि

Jul 28, 2025 - 21:32
 0  0
अंतरराष्ट्रीय सम्मान: तेजकुलपाल सिंह पाली को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने दी ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की उपाधि

अंतरराष्ट्रीय-सम्मान:-तेजकुलपाल-सिंह-पाली-को-अमेरिका-की-यूनिवर्सिटी-ने-दी-‘डॉक्टर-ऑफ-फिलॉसफी’-की-उपाधिअंतरराष्ट्रीय-सम्मान:-तेजकुलपाल-सिंह-पाली-को-अमेरिका-की-यूनिवर्सिटी-ने-दी-‘डॉक्टर-ऑफ-फिलॉसफी’-की-उपाधि

भोपाल। भारतीय आतिथ्य उद्योग के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले तेजकुलपाल सिंह पाली को वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। अमेरिका स्थित बर्लिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (वर्मोंट, यूएसए) ने उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कौसा)’ की मानद उपाधि से नवाजा है। यह उपाधि उन्हें हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनके विशेष योगदान एवं नवाचारों के लिए दी गई है।

बर्लिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ने प्रमाणपत्र में उल्लेख किया है कि पाली ने विश्वविद्यालय की ‘ऑनोरिस कौसा डॉक्टरेट नीतियों’ के अनुरूप सभी आवश्यकताओं को पूर्ण किया है और उन्हें यह उपाधि “मेरिटोरियस रिकग्निशन” के तहत दी गई है।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मिरसाद मुराटोविक ने प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि – “यह उपाधि पाली के व्यावसायिक दृष्टिकोण, नवाचार और सेवा भावना का वैश्विक सम्मान है, जिन्होंने भारतीय आतिथ्य क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।” इस उपाधि के साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी अधिकार, सम्मान और उत्तरदायित्व प्राप्त होंगे जो इस सम्मान से जुड़े होते हैं।

भारत का नाम किया रोशन

पाली का यह सम्मान केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि समूचे भारत और विशेषकर भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए गर्व का विषय है। उनके सतत प्रयासों और नैतिक व्यावसायिक मूल्यों ने देश-विदेश में एक नई मिसाल कायम की है। वे न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे हैं।

समाज में हर्ष की लहर

उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। सामाजिक, व्यापारिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इसे भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला क्षण बताया है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री ने पाली की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। माना जा रहा है कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।

संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर

तेजकुलपाल सिंह पाली का जीवन संघर्ष और सफलता का अनोखा संगम है। उन्होंने पारंपरिक ढर्रों को तोड़ते हुए भारतीय आतिथ्य सेवा क्षेत्र को एक नई दिशा दी। उन्होंने यह दिखाया कि ग्राहक सेवा केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक संस्कार है। छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचना, उनकी मेहनत, दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

उनकी हॉस्पिटैलिटी चेन में गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि, और भारतीय परंपरा का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय का विस्तार किया बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0